परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा नेता मूंढ का डोर टू डोर सम्पर्क

संवाददाता मनोहर लाल पंवार बायतु। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के सात सितम्बर को बायतु विधानसभा में विशाल जनसभा को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व किसान नेता बालाराम मूंढ बायतु विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व बूथ बूथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर आमजन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनसभा में आने का निमंत्रण देकर आह्वान कर रहे है। शनिवार को मूंढ ने रतेऊ, झाख, खिंपसर, रेवाली, सिंगोड़िया, लुनाड़ा, सांईयो का तला, बाटाडू, भीमड़ा सहित गांवों का दौरा कर पीले चावल बांटकर आमजन को निमंत्रण दिया व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। मण्डल अध्यक्ष मूलाराम बैरड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल कुछ नही किया अब उनको काम याद आया है ये केवल चुनाव की रेवड़ियां है जनता इनको नकार चुकी है। बाटाडू मण्डल अध्यक्ष तगाराम गोदारा ने भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुंभाराम सियोल, बाटाडू सरपंच प्रवीण सऊ, चिमाराम कड़वासरा, हरचन्दराम गोदारा, गोमाराम बेनीवाल, पोकरराम सऊ, उगराराम मेघवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता साथ उपस्थित रहे।

By Rajender Lahuaa | September 03, 2023 | 0 Comments

भाजपा की परिवर्तन यात्रा की रैली व जनसभा में आने का दिया न्योता

संवाददाता मनोहर लाल पंवार बायतु। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा परिवर्तन यात्रा की रैली 7 सितंबर को बायतु पहुंचेगी यहां बड़ी जनसभा बायतु खेमा बाबा मंदिर के पास आयोजित होगी इसको लेकर भाजपा नेता तिलोकचंद चौधरी ने बाजार में पीले चावल बांटकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का न्योता दिया। भाजपा नेता तिलोकचंद चौधरी ने बताया कि जिस तरीके से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार किया किसानों को कर्ज माफी के नाम पर ठगा महिलाओं पर दिनों दिन अत्याचार बढ़ रहा है इसलिए राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है जो यात्रा 7 तारीख को बायतु मुख्यालय पर पहुंचेगी और यहां बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केन्द्रीय नेता मंत्री एवं संगठन के पदाधिकारियों जन सभा को सम्बोधित करेंगे इस दौरान भाजपा नेता तिलोकचंद चौधरी ने आमजन दुकानदारों व युवाओं कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आग्रह किया।

By Rajender Lahuaa | September 03, 2023 | 0 Comments

विधानसभा चुनाव ईआरओ की बैठक - निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी निरंतर अपडेट रहे - पुरोहित

संवाददाता बाड़मेर बाड़मेर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनावों के संबंध में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने कहा कि कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब बालोतरा जिला अस्तित्व में आ गया है इसलिए बाड़मेर में आने वाली 4 विधानसभाओ का प्रशिक्षण बाड़मेर में तथा बालोतरा जिले में आने वाली 3 विधानसभाओं का प्रशिक्षण बालोतरा में ही आयोजित किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीकी का बेहतर उपयोग कर सभी सेक्टर अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहकर चुनाव से संबंधित हर गतिविधि पर सूक्ष्म नजर बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी सभी राजकीय दायित्वों में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें छोटी सी त्रुटि भी अक्ष्म्य हैं। इसलिए चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियो और कार्मिकों को अत्यंत सावधानी, सक्रियता और सजगता से कार्य करने की जरूरत है। साथ ही उनका प्रत्येक समय अध्यतन और अपडेट होना अतिआवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने ई आर ओ से सभी सौपे कामों की विस्तार से समीक्षा की और उन्हे अपने अधीनस्थ कार्मिकों और कामों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा से पूर्व के कामों में जागरूकता और निर्वाचन सूची के अपडेशन के कामों को सर्वाधिक प्रथमिकता दी जाती है इसलिए ये कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित करें। इसी तरह इसी प्रकार साइबर क्राइम, कम्यूनिकेशन, डाटा एंट्री, कार्मिकों का डाटाबेस, स्वीप, सी विजिल, कंट्रोल रूम, मीडिया, आदर्श आचार संहिता आदि कार्यों की भी तैयारियो की समीक्ष की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने ई आर ओ को आवंटित सभी उत्तरदायित्व के अनुसार कार्यो की सफल क्रियान्विति करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संचालन, मतदान दल तथा मतगणना दल गठन, प्रशिक्षण, ईवीएम डाक मतपत्र ईवीएम आदि कार्यों, उम्मीदवारों का निर्वाचन लेखा, रूट चार्ट, डाक मतपत्र, शिकायत निवारण और न्याय एवं कानून व्यवस्था आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समस्त कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग की नियत गाईड लाईन के अनुसार समस्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव से जुड़े सभी कार्यों को भी समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजुम ताहिर समां समेत सभी ई आर ओ और निर्वाचन शाखा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By Rajender Lahuaa | September 04, 2023 | 0 Comments

बायतु में परिवर्तन को लेकर जनता में उत्साह, ऐतिहासिक जनसभा होगी -मूढ़

संवाददाता मनोहर लाल पंवार बायतु। भारतीय जनता पार्टी की और से राजस्थान के कुशासन, जंगलराज, भ्रष्टाचार की सरकार के खिलाफ निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा का सात सितम्बर को बायतु विधानसभा की विशाल जनसभा को लेकर भाजपा नेता बालाराम मूढ़ रविवार को क्षेत्र के पनावड़ा, अकदड़ा, खोथो की ढाणी, माधासर, सोमेसरा, नोसर, दोनोणीयों की ढाणी, भोजासर गांवों का दौरा करके परिवर्तन संकल्प यात्रा को को लेकर जनसंपर्क किया व पिला चावल बांटकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का न्योता दिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व यात्रा संयोजक बालाराम मूढ़ ने संबोधित करते हुए कहा कि विशाल जनसभा में जनसंपर्क के दौरान मिल रहा अपार जनसमर्थन व जनता में उत्साह को देखते हुए बायतु विधानसभा में परिवर्तन तय है भाजपा का विजय सुनिश्चित है परिवर्तन यात्रा में आपका आगमन ही बायतु विधानसभा में परिवर्तन की आवाज को बुलन्द करेगा। विधानसभा संयोजक नारायण सिंह राजपुरोहित ने परिवर्तन यात्रा की जानकारी दी। बायतु मण्डल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ ने बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार आमजन के साथ धोखा किया है चार साल तक सरकार ने कुछ नही किया अब केवल वोटो के लिए रेवड़ियां बांट रही है लेकिन जनता उनको कभी पसन्द नही करेगी। पंडित दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष मूलाराम बैरड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि ये परिवर्तन यात्रा में बायतु विधानसभा की ऐतिहासिक के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का निवेदन किया। इस मौके पर रहे मौजूद: जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूंढ, विधानसभा संयोजक नारायणसिंह राजपुरोहित, मण्डल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ, गणपतसिंह राठौड़, जालमसिंह, खेमाराम साईं, देवीसिंह पनावड़ा, गिरधारीलाल सैन, सवाईराम हुड्डा, नोसर सरपंच राजूसिंह, सोमेसरा सरपंच देवाराम धतरवाल, पूर्व सरपंच जबरसिंह, शंकर मेघवाल, पर्वतसिंह, भवसिंह, हनुमान जानी, भूराराम चोटिया, ललित बॉस, कुम्भसिहं सऊ, हीराराम सियोल, रेखाराम सऊ, सालूराम नैण, जोगाराम, रतन बाना, बगताराम जाणी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Rajender Lahuaa | September 04, 2023 | 0 Comments

परिवर्तन यात्रा का ढोंग छोड़ जनता को राहत दे केंद्र सरकार -शाले मोहम्मद

शेरगढ़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की राजनाथ सिंह करें घोषणा परिवर्तन यात्रा बनी भाजपा की पर्यटन यात्रा संवाददाता पोकरण पोकरण। कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा से ठीक पहले केंद्र सरकार से आमजन के हित में कदम उठाने को मांग की है। शाले मोहम्मद ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर कहा कि भाजपा सोमवार से रामदेवरा से परिवर्तन यात्रा करने जा रही है लेकिन यह परिवर्तन कम पर्यटन यात्रा ज्यादा लग रही है। पर्यटन पर भाजपा के नेता पोकरण में डेरा डाले हुए है लेकिन आमजन की समस्या के समाधान का प्रयास नहीं कर रहे है। पिछले साढ़े चार साल से जमीन से नदारद भाजपा अब चुनावी पर्यटन यात्रा में कई खेमों में बंटी नजर आ रही है। पोकरण क्षेत्र में बतौर सांसद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पूरी तरह फेल साबित हुए है। यहां के विकास के लिए एक भी योजना लाने में असफल रहे है और पोकरण के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार करने का प्रयास किया है। शाले मोहम्मद ने कहा कि रविवार को कांग्रेस बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। जनता राजस्थान सरकार की राहत योजनाओं से खुश और केंद्र की अनदेखी से नाराज है। भाजपा विकास के मुद्दे पर कभी राजनीति नहीं करती है। आपसी सौहार्द बिगाड़ कर राजनीति करना भाजपा की नीति रही है लेकिन अब जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है। भाजपा गुटबाजी में जनता को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करते है कि बाबा रामदेव जी भाजपा नेताओं को सद्दबुद्धि दें। मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि पड़ोस की विधानसभा शेरगढ़ में सबसे ज्यादा सैनिक परिवारों का क्षेत्र है। वहां लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन आज तक घोषणा का इंतजार है। एक तरफ भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है लेकिन शहीद परिवारों की सुध तक नहीं लेती है। रक्षा मंत्री सिंह से उम्मीद है वे रामदेवरा की धरती से शेरगढ़ के केंद्रीय विद्यालय की घोषणा करेंगे।

By Rajender Lahuaa | September 04, 2023 | 0 Comments

भाटी भाजपा परिर्वतन संकल्प यात्रा के सहसयोजक बने

संवाददाता कानु सोलंकी सिवाना। विधानसभा क्षेत्र के मोकलसर निवासी ऐडवोकेट दिनेश भाटी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहसयोजक पद पर नियुक्त किया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार परिवर्तनसंकल्प यात्रा 2023 के सुचारू संचालन हेतु युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के द्वारा सिवाना विधानसभा के सयोजक पद पर हितेश सोनी और सहसयोजक पद ऐडवोकेट दिनेश भाटी को नियुक्त किया। भाटी के सहसंयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वही नवनियुक्त सहसंयोजक एडवोकेट भाटी को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

By Rajender Lahuaa | September 05, 2023 | 0 Comments

देसी लिबास पहनकर पहुंचे कैलाश चौधरी बने आमजन का आकर्षण, किया प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का दावा

रामदेवरा, पोकरण में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में देसी लिबास में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बने कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने किया राजस्थान में सत्ता परिवर्तन और बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार आने का दावा संवाददाता जैसलमेर जैसलमर। राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता का परिवर्तन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने पोकरण के रामदेवरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में भारी सैलाब उमड़ा। केंद्रीय रक्षा मंत्री की जनसभा प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी जनसभा में पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का धोती कुर्ता साफा और जूती के साथ देसी लिबास आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में आए जनसैलाब पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि यह जन सैलाब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकेत है। निश्चित रूप से प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त आमजन पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार लाने को लेकर कृत संकल्पित है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान की जनता वोट की चोट के माध्यम से कांग्रेस को करारा सबक सिखाएगी। चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी और युवाओं को रोजगार जैसे प्रमुख जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।

By Rajender Lahuaa | September 05, 2023 | 0 Comments

अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक उपाध्याय ने किया मतदान केंद्रों और पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, स्वस्थ मतदान, सशक्त लोकतंत्र की पहचान - उपाध्याय

संवाददाता बालोतरा बालोतरा। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव एवं अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय मंगलवार से जिले के पचपदरा, कल्याणपुर और बालोतरा विधानसभा के मतदान केंद्रों और पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने जिले की विधानसभा के मतदान केंद्रों और पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव एवं अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा मंगलवार शाम को ईआरओ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पर्यवेक्षक उपाध्याय ने स्वस्थ मतदान को सशक्त लोकतंत्र की पहचान बताया। उन्होंने राजनेतिक पार्टी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से मतदाता सूची में किसी प्रकार की समस्या का फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर घर सर्वे कर नए मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। युवा पीढ़ी के मतदाता को जागरूक करने हेतु स्वीप गतिविधियों को किया जा रहा है। उन्होंने वोटर लिस्ट में आपत्ति होने या अन्य किसी प्रकार की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 09 सितंबर को वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा तथा वंचित मतदाता को मतदान सूची में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर व्याख्याता रामेश्वरी चौधरी द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता हेतु 51 मीटर लंबा पैनोरमा का प्रदर्शन किया गया। जिसके माध्यम से चुनाव प्रक्रिया और जागरूकता संबंधी जानकारी साझा की गई। बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, उपखंड अधिकारी सिवाना दिनेश विश्नोई, उपखंड अधिकारी बायतु प्रमोद कुमार, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, राजनेतिक पार्टी के प्रतिनिधियों समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By Rajender Lahuaa | September 06, 2023 | 0 Comments

भाजपा परिवर्तन संकल्प जनसभा में केंद्रीय मंत्री शेखावत और कैलाश चौधरी ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार शाम को बाड़मेर पहुंची, यहां पर जिला कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित आमसभा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर बोला हमला संवाददाता बाड़मेर बायतु। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से प्रदेश भर में चारों तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत यात्रा की तीसरे चरण में पोकरण की रामदेवरा से शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा को सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह परिवर्तन संकल्प यात्रा सोमवार शाम को जैसलमेर होते हुए मंगलवार दोपहर को शिव पहुंची। यहां आम सभा को संबोधित करने के बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित अन्य भाजपा नेताओं के नेतृत्व में बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पहुंची। यहां पर जिला कलेक्ट्रेट के सामने बाड़मेर विधानसभा की ओर से आयोजित आमसभा को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया और प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज एवं भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर पिछले 5 साल में जनहित के मुद्दों पर कोताही बरतने का आरोप लगाया। शेखावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहले आपसी नेताओं की फुट के कारण होटलों में बंद रही और उसके बाद कोरोनाकाल में जनता को अपने भरोसे छोड़कर मुख्यमंत्री अपने बंगले में कैद रहे। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले जिन प्रमुख वादों के साथ गहलोत सरकार सत्ता में आई थी आज अपना कार्यकाल पूरा करने के बावजूद उनमें से एक भी प्रमुख वादा पूरा नहीं हुआ है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों से कर्ज माफी और बेरोजगारों से रोजगार का जो वादा किया गया था, उस वादा खिलाफी के कारण आज गहलोत सरकार को विदाई देने का समय आ गया है। प्रदेश भर में परिवर्तन संकल्प यात्रा को जो प्यार स्नेह और आशीर्वाद आमजन की ओर से मिल रहा है उसे देखते हुए यह तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता निश्चित रूप से वोट की चोट के माध्यम से कांग्रेस सरकार को करारा सबक सिखाएगी और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार स्थापित करने का काम करेगी। राजस्थान सभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं कमजोर कानून व्यवस्था के कारण आज प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। एससी एसटी और महिला अपराधों के मामले में आज शांतिप्रिय प्रदेश राजस्थान देश भर में पहले नंबर पर है। आज कोई भी वर्ग अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों को राजनीतिक संरक्षण के कारण खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पेपर माफिया और खनन माफिया को आम जनता की खून पसीने की कमाई को लूटने की खुली छूट दे दी गई है। प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री और नेता अपनी जेब में भरने में लगे हुए हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का आलम छाया हुआ है। भाजपा नेता जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि प्रदेश की जनता गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर कृत संकल्पित है। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने के लिए कमर कसकर तैयार होना होगा। परिवर्तन संकल्प आमसभा में यह रहे उपस्थित : भाजपा प्रदेश मंत्री जगदीश कुमावत, बाड़मेर भाजपा जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी ईश्वर सिंह डावरा, डॉ जालम सिंह रावलोत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पालीवाल, एडवोकेट स्वरूप सिंह चाडी, आदूराम मेघवाल, बडॉ प्रियंका चौधरी, डॉ मृदुरेखा चौधरी, जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू, दीपक कड़वासरा, मूलाराम भाम्भू, खेताराम जाखड़, ललित बोथरा, रतनलाल बोहरा, मांगीलाल जाट, पीयूष डोसी, लक्ष्मण बडेरा, धनसिंह मौसेरी, रमेश सिंह इंदा, नरपतराज मूंढ, रमेश शर्मा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

By Rajender Lahuaa | September 06, 2023 | 0 Comments

परिवर्तन संकल्प यात्रा 8 सितंबर को, बांटे पीले चावल

संवाददाता कानु सोलंकी सिवाना। भाजपा की प्रदेशव्यापी निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आगामी शुक्रवार 8 सितंबर को सिवाना मुख्यालय पर बस स्टैंड प्रांगण में प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली विशाल आमसभा की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। सभास्थल पर पांडाल का निर्माण सहित कस्बे में होर्डिंग, बेनर, झंडे इत्यादि से सजावट कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कार्यकर्तागण जी जान से तैयारी में जुटे हुए हैं। आम सभा मे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे। आमसभा को सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल, मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, महामंत्री हिन्दुसिंह सिणेर, हुकमसिंह गुड़ानाल, गुड़ा सरपंच जबरपुरी गोस्वामी, पूर्व सरपंच मदन देवासी, रूपसिंह गुंगरोट, ठाकुरसिंह सिणेर, देवेन्द्र रामावत, नरपतसिंह मवड़ी, गणपतसिंह पिपलून सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिवाना के थान माता हिंगलाज, भीलों की ढाणी हिंगलाज, गुंगरोट, गोलियां, पिपलून में जनसंपर्क करके 8 सितंबर को सिवाना में होने वाली रैली में सम्मिलित होने के लिए पीले चावल बांटे। तथा आमजन से सभा को सफल बनाने का आह्वान किया।

By Rajender Lahuaa | September 07, 2023 | 0 Comments

ट्रेंडिंग पोस्ट

Hot Categories

82
207
310
296