शिक्षा जगत में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर किनिया को सीएम गहलोत ने किया सम्मानित संवाददाता कानु सोलंकी सिवाना। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 149 शिक्षकों को सम्मानित किया। जिसमे शिक्षा विभाग के द्वारा मॉडल स्कूल सिवाना के शिक्षक को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सांवल राम ने बताया कि शिक्षा जगत में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2023 आयोजित किया गया। इस समारोह में मॉडल स्कूल सिवाना के वरिष्ठ शिक्षक योगेश किनिया को सीएम अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला ने राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए शिक्षक किनिया को प्रशासन के द्वारा ब्लॉक, उपखण्ड और जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही जिला बनने के बाद बालोतरा जिले से सीनियर वर्ग में सम्मानित होने वाले किनिया प्रथम शिक्षक होंगे। प्रत्येक जिले से 3 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का राज्य स्तर पर सम्मान: राज्य स्तरीय शिक्षा सम्मान समारोह में प्रत्येक जिले से तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। प्रदेश के कुल 50 जिलों से 149 शिक्षकों का चयन कर सम्मान दिया गया। जिसमे बालोतरा जिले से सीनियर वर्ग में सम्मानित होने वाले शिक्षक में सिवाना मॉडल स्कूल के शिक्षक योगेश किनिया प्रथम शिक्षक होंगे। राज्यस्तर पर सम्मानित शिक्षकों को 21 हजार रुपए, ताम्र पत्र, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट किया गया।
टिप्पणियाँ 0