बाड़मेर : हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 105 वें शहादत दिवस को रावणा राजपूत समाज ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया जिला संयोजक भुर सिंह दोहट ने बताया बाड़मेर जिले से हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी जोधपुर में दर्ज कराई रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित शौर्य महासम्मेलन में समाज की ओर से मूल ओबीसी आरक्षण को लागू करने, राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण कर एक ही नाम रावणा राजपूत और आने वाले चुनाव में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की मुख्य मांग की गई। सभा में मुख्य वक्ता आनंदपाल के भाई मनजीतपाल सिंह सांवराद ने कहा कि समाज दोनों पार्टियों से पीड़ित है। समाज की जाजम से कोई भी राजनीतिक दल बड़ा नहीं है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज बंधु मातृ शक्ति युवा शक्ति हजारों संख्या में पधारे अभी का आभार व्यक्त किया। जोधपुर में आयोजित शौर्य महासम्मेलन में मौजूद रावणा राजपूत समाज के लोगों में आनंदपाल की बेटी योगिता कवर व आनंदपाल की पत्नी राजकंवर भी मौजूद रहीं। आरएस अधिकारी रणवीर सिंह जी ने कहा उनके लिए समाज पहले है । गजेंद्र सिंह सांखला बीकानेर ने मुख्य मांग पत्र राजस्थान राज्य मेजर दलपत सिंह स्मृति बोर्ड के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों की नियुक्ति शीघ्र की जाए। आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव टिकट वितरण के सभी राजनीतिक दलों द्वारा रावणा राजपूत समाज को शिक्षा अनुपात में प्रतिनिधि दिया जाए। हेफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के नाम से उसके गांव में देवली में पैनोरमा बनाया जाए मेजर साहब की शौर्य गाथा को विस्तृत रूप से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए मेजर दलपत सिंह जी देवली की स्मृति में डाक टिकट जारी किया जाए और सभी समाज बंधुओ की ओर से मुख्य मांग मेजर साहब को भारत रत्न देने की मांग रखी गई मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया समारोह में सीएम अशोक गहलोत की ओर से भेजे गए मेजर दलपतसिंह के श्रद्धांजलि स्वरूप पत्र को पढ़कर सुनाया गया। सभा को बाड़मेर जिले से राजेंद्रसिंह राखी, ईश्वरसिंह चौहान, पहाड़ सिंह कुंडल, भाखर सिंह सोढ़ा और अनेक समाज बंधुओ ने भी संबोधित किया। महामंत्री हरि सिंह राठौड़ ने शोर्य महासम्मेलन कार्यक्रम में सभी आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले समाज बंधुओ का मातृ शक्ति युवा शक्ति का आभार प्रकट किया इस शोर्य महासम्मेलन में बाड़मेर से उदय सिंह दोहट, बादल सिंह दईया, जयमल सिंह परिहार, अमर सिंह सोलंकी, अमृत सिंह विदा, निम्ब सिंह देवडा, छोटू सिंह पंवार, धन सिंह खींची, अर्जुन सिंह भाटी, नारायण सिंह गोगादेव, डां गोरधन सिंह जहरीला, हमीर सिंह परिहार, नारायण सिंह पंवार, चुतर सिंह दोहट, भवानी सिंह भाटी, बाबू सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह राठौड़, मनोहर सिंह मेड़तिया, ओम सिंह गोहिल, सुरेश सिंह गोहिल, खीम सिंह चौहान, मातृ शक्ति अनिता चौहान, दरिया कवर, शर्मिला चौहान, मधु परिहार, सरुप कवर राठौड़, गीता देवी, चौहटन से अमर सिंह सिसोदिया, लजपत सिंह दोहट, गोरख सिंह कापराऊ, हेम सिंह राठौड़, गुलाब सिंह राठौड़, हरी सिंह देवड़ा, बाड़मेर ग्रामीण से सरुप सिंह चौहान, अनोप सिंह परमार, राम सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणीगाव, भरत सिंह परमार, गेमर सिंह विशाला, धनाऊ से अर्जुन सिंह राठौड़, पप्पू सिंह सोलंकी, शंकर सिंह राठौड़, जसवंत सिंह सोढ़ा, गुड़ामालानी से किशन सिंह गोहिल, गणपत सिंह गांधव, छतर सिंह भाखरपूरा, शिव से भवानी सिंह सांखला, नारायण सिंह सरपंच, उदय सिंह राठौड़, गडरा रोड से हरचंद सिंह सिसोदिया, किशन सिंह पंवार, अशोक सिंह खारची, तन सिंह देवलगढ़, मोती सिंह चौहान, प्रभु सिंह इंदा, रामसर से मोटू सिंह सेतराऊ, नेम सिंह भाटी, हीर सिंह भाटी के देखरेख में हजारों लोग जोधपुर शोर्य महासम्मेलन में भाग लिया।
टिप्पणियाँ 0