हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली 105 वा बलिदान दिवस बाड़मेर : रावणा राजपूत समाज के बैनर तले आगामी 23 सितंबर को हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 105 वा बलिदान दिवस के अवसर पर शौर्य महासम्मेलन रावण का चबूतरा मैदान जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है इसी के निमित रावणा राजपूत समाज भवन बाड़मेर में जिला संयोजक भुर सिंह दोहट सोनोणी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई नगर संयोजक नारायण सिंह पंवार ने बताया की शोर्य महासम्मेलन कार्यक्रम जोधपुर जाने हेतु तैयारी बैठक में समाज बंधुओ को अलग अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमे यातायात व्यवस्था नारायण सिंह गोगादेव चुतर सिंह दोहट खीम सिंह चौहान चाय व्यवस्था बाबू सिंह चौहान उगम सिंह सोलंकी पानी व्यवस्था मनोहर सिंह मेड़तिया ओम सिंह गोहिल गाड़ी पर बैनर स्टिगर लगाना व्यवस्था भोम सिंह कुंपावत नारायण सिंह पंवार हाथी सिंह परमार नाश्ता व्यवस्था उदय सिंह दोहट हमीर सिंह परिहार भुर सिंह दोहट आई कार्ड व्यवस्था गजेंद्र सिंह राठौड़ सवाई सिंह भाटी को सौपी गई है । शोर्य महाकुंभ आने हेतु पीले चावल बाटकर न्यौता दिया नगर महामंत्री हरिसिंह राठौड़ ने बताया शौर्य महा सम्मेलन कार्यक्रम में चलने हेतु आज बाड़मेर शहर के लक्ष्मी नगर रॉय कॉलोनी इंद्रा नगर इंद्रा कॉलोनी में वरिष्ट समाज बंधुओ और हितकारिणी नगर सभा सदस्य गण को पीले चावल और पंपलेट देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शोर्य महासम्मेलन कार्यक्रम जोधपुर चलने का आवाहन किया गया। महिला जिला संयोजक अनिता चौहान ने बताया मातृ शक्ति द्वारा रोहिड़ा पाड़ा गांधी नगर बलदेव नगर दानजी की होदी में मातृशक्ति और बहनों बालक बालिकाओं को पीले चावल और पंपलेट देकर मातृशक्ति की भूमिका में अग्रणी रहे मातृ शक्ति को जोधपुर में ज्यादा से ज्यादा चलने का आह्वान किया गया इस भव्य शोर्य महासम्मेलन कार्यक्रम जोधपुर जाने हेतु बस परिवहन छोटी गाडियां अन्य अलग अलग व्यवस्था में अपना आर्थिक रूप सहयोग प्रदान कर रहे सभी समाज बंधुओ का आभार प्रकट किया। 23 सितम्बर कार्यक्रम के बाद सभी का सम्मान किया जाएगा। इस जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में अर्जुन सिंह भाटी, नारायण सिंह गोगादेव, हमीर सिंह परिहार, हरिसिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह राठौड़, उगम सिंह सोलंकी, धन सिंह खिंची, महादेव सिंह परिहार, अमृत सिंह विदा, मदन सिंह दईया, महेश सिंह गोयल, नारायण सिंह पंवार, डूंगर सिंह परमार, शर्मिला चौहान, मधु परिहार, सरुप कवर राठौड़, दरिया कवर, गीता देवी, विशाल सिंह पंवार सहित अनेक समाज बंधु मातृ शक्ति युवा शक्ति शामिल हुए।