बाड़मेर : रावणा राजपूत समाज के बैनर चले आगामी 23 सितंबर को हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 105 वा बलिदान दिवस के अवसर पर शौर्य महासम्मेलन रावण का चबूतरा मैदान जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है । नगर संयोजक नारायण सिंह पंवार ने बताया की जिला संयोजक भुर सिंह दोहट सोनोणी के नेतृव में जिला अध्यक्ष भाखर सिंह सोनडी, नगर अध्यक्ष देवी सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद बादल सिंह दईया, पार्षद प्रतिनिधि जयमल सिंह परिहार, पार्षद निम्ब सिंह देवडा, उप प्रधान छोटू सिंह पंवार, रधुवीर सिंह पंवार, महिपाल सिंह सोलंकी, महिला जिला संयोजक अनिता चौहान, जिला युवा संयोजक अर्जुन सिंह राठौड़, बालिका छात्रावास अध्यक्ष शर्मिला चौहान, ग्रामीण अध्यक्ष अनोप सिंह परमार के देखरेख में हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली जी का 105 वा बलिदान दिवस पर शौर्य महा सम्मेलन कार्यक्रम जोधपुर में भाग लेने हेतु हजारों संख्या में मातृ शक्ति युवा शक्ति भाग लेगे। जिला संयोजक भुर सिंह दोहट सोनोणी ने बताया बाड़मेर जिले से गुड़ामालानी सेड़वा कापराऊ धनाऊ चौहटन रामसर जेसिंधर तामलोर देवलगढ़ गडरा रोड रावतसर खारची मोसेरी विशाला तालो का गांव शिव बलाई चूली चौखला भाडखा राणीगाव सरणु लुणु बाड़मेर शहर बाड़मेर ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग 25 बसे और 105 छोटे वाहन से शोर्य महासम्मेलन कार्यक्रम जोधपुर के लिए हुंकार भरेंगे। नगर महामंत्री हरि सिंह राठौड़ ने बताया इस भव्य शोर्महासम्मेलन कार्यक्रम जोधपुर भाग लेने के लिए शनिवार सुबह 6 बजे बसे व छोटे वाहन रावणा राजपूत समाज भवन रेल्वे स्टेशन बाड़मेर से रवाना होगे सभी समाज बंधुओ के लिए नाश्ते की व्यवस्था भामाशाह उदय सिंह दोहट सोनोणी नाथू जी का बंधा की ओर की गई है बसों की व्यवस्था में एक एक बस के भामाशाह गण भुर सिंह दोहट सोनोणी, भाखर सिंह सोनडी, जयमल सिंह परिहार, बादल सिंह दईया, रधुवीर सिंह ताणु, महिपाल सिंह सोलंकी अन्य छोटे वाहन अन्य व्यवस्था के भामाशाह गण का आभार प्रकट करते हैं। इस शोर्य महासम्मेलन में मातृ शक्ति महिला जिला सह संयोजक सरुप कवर राठौड़, महिला गादान संयोजक दरिया कवर दोहट, शहर संयोजक मधु परिहार बाड़मेर, ग्रामीण गीता देवी, बाड़मेर आगौर कमला दहिया की कार्य शैली से प्रभावित होकर सैकडो मातृ शक्ति शोर्य महासम्मेलन में भाग लेगी नगर सह संयोजक बाबू सिंह चौहान ने बताया की जिला कोषाध्यक्ष चुतर सिंह सिंह दोहट युवा सभा संरक्षक खीम सिंह चौहान के नेतृव में शिव ब्लॉक के बलाई केसरपूरा दुजानियो की ढाणी में समाज बंधुओ को पीले चावल और पेप्लेट देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोधपुर चलने का अहवान किया गया।
टिप्पणियाँ 0