संवाददाता बायतु बायतु। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बायतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन खेमाबाबा गौशाला बायतु चिमनजी में गौमाता को गुड़ खिलाकर भाजपा नेता बालाराम मूढ़ के नेतृत्व में मनाया। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनुमान जानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन महोत्स बायतु गौशाला में मनाया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूढ़ ने कहा प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा दिवस रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने व देश के विकास में जो कार्य किए है ओर मा भारती के आशीर्वाद से वो हमेशा आगे बढे हम सभी देशवासी मोदीजी के दीर्घायु की कामना करते है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूढ़, सिगरती देवी चौधरी, मण्डल महामंत्री राकेश जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनुमान जानी, आईटी संयोजक शम्भू प्रजापत, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल सुथार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चिम्माराम सऊ, मदन हरिजन, अभिषेक शर्मा, भेरूलाल गौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजद रहे।