भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का सिवाना में हुआ भव्य स्वागत संवाददाता कानु सोलंकी सिवाना। भाजपा की प्रदेशव्यापी निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा शुक्रवार को सिवाना मुख्यालय पहुँचने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। कस्बे के बस स्टैंड पर आयोजित जनसभा में चिलचिलाती धूप में भी लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पंडाल भी छोटा पड़ गया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश की अराजक भर्ष्टाचारी व नाकारा कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके। कांग्रेस सरकार ने जनता के हरवर्ग के साथ धोखा करने का पाप किया। किसानों का कर्जा माफी का सरकार का वादा केवल धोखा साबित हुआ। जिससे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ। इधर बारिश के अभाव में जहाँ एक ओर राम रूठ गया, फसले जल गई। दूसरी तरफ सरकार किसानों को बची हुई फसलों को बचाने के लिए पूरी विधुत आपूर्ति नही दे रही है। केंद्र सरकार द्वारा फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने के बावजूद गहलोत सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर सरकार फसले नही खरीद रही है। पढ़े लिखे युवाओ के लगातार 16 पेपर लीक करवाकर गहलोत सरकार ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। किसानों, युवाओ के साथ धोखा किया। जनता इसका आने वाले चुनाव में पूरा हिसाब किताब बराबर करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इतना चर्म पर है कि गहलोत सरकार ने सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही प्रदेश में माफियो व गैंगस्टरो का राज कायम किया है। जिससे सात हजार निर्दोष आमजन मारे गया है। सिवाना के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बखान करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश की पवित्र पहचान को बिगाड़ने का प्रयास किया है। इनके कार्यकाल में महिलाओं के बलात्कार के मामलों बढ़ गए। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि राजस्थान में भी केन्द्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए लाखों का बजट दिया। लेकिन सरकार ने आमजन के लिए खर्च नहीं करते हुए भारी भ्रष्टाचार किया। अब सरकार चुनाव के वक्तरेवड़ियां बांटकर लोगो को गुमराह कर रही हैं। इसी क्रम में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान पूरे लोकसभा क्षेत्र में लोगो मे भारी उत्साह देखते हुए आने वाले समय में प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही हैं। सरकार ने वादाखिलाफी की है। सुशासन की बात करने वाले हमेशा झूठ का सहारा लिया। उल्टे प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार, बलात्कार लूट हत्याए व गेंगवार सहित अपराध बढ़ाए। सरकार आमजन से सरकारी अधिकारियों के मार्फ़त लूट रही है। सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे जनता का कार्य नही होता है। प्रदेश में जातीय दंगे करवाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने का कार्य सरकार ने किया है। शिक्षा का ढांचा बिगाड़ते हुए स्कूले कॉलेज बिना शिक्षकों के ही खोल दी। मुख्यमंत्री अपने विधायको की भी नही सुनते उन्होंने केंद्र सरकार व पुरवर्ती वसुंधरा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्व में भारत को एक नंबर का विकाशील देश बनाना चाहते हैं। इसी क्रम में संकल्प यात्रा के प्रभारी व सांसद राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में वर्तमान की कांग्रेस के गत साढ़े चार साल के कुशासन को लेकर आमजन के बीच परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ जा रही है। उन्होंने आमजन से आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने व कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसी क्रम में सांसद देवजी भाई पटेल ने कहा कि आज प्रदेश में आमजन कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है। बढ़ते अपराध से आमजन खोफ में है। भ्रष्टाचार के बिना सरकारी कार्यालयों में आमजन के कार्य नही हो रहे हैं। जिससे दुखी जनता आज प्रदेश में परिवर्तन के लिए भाजपा की ओर देख रही।उन्होंने आगामी चुनाव में पुनः भाजपा का सुशासन कायम करने के अपील की। इसी क्रम पूर्व गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार से आमजन दुखी हैं। बढ़ते अपराध, महिलाओं पर अत्याचार, चौतरफा फैला भ्रष्टाचार आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। इसलिए आने वाले चुनावो में जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी। इसी क्रम में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के दरम्यान क्षेत्र की जनता के दुखदर्द में हमेशा साथ रहते हुए जनहित कार्यो के लिए विधानसभा से लेकर धरातल तक संघर्ष किया है। कांग्रेस के इस कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा एक आंदोलन के रूप ले लिया है। आने वाले चुनावो में कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। इसी क्रम में पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुबावत, प्रदेश मंत्री अनन्तराम विश्नोई, जिला प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, समदड़ी प्रधान सन्तोष जीनगर, जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित जिला मंत्री, जगदीश छाबरा, प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य महेंद्र छाजेड़, जिला उपाध्यक्ष सोहनसिंह भायल ने सम्बोधित किया। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान लक्ष्मणसिंह कोटड़ी, भाजपा सिवाना मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, जयराम प्रजापत, सिणधरी पारस प्रजापत समदड़ी, बाबूलाल परिहार, गणपत मेहता, सुजाराम देवासी, खेतसिंह भाटी नाकोड़ा, गंगासिह काठाड़ी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यासीन पठान, पदमाराम चौधरी, भगवतसिंह भायल, हुकमसिंह गुडा, खेतसिंह कोटड़ी, मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री हिंदूसिंह सिणेर ने किया। विधानसभा प्रभारी वीरसिंह सेला ने आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ 0