प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाए: सीएम योगी
प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाए: सीएम योगी
टाइम्स ऑफ डेजर्ट
संवाददाता कानु सोलंकी
सिवाना । कस्बे के देवन्दी रोड स्थित कृषि मंडी प्रांगण में शनिवार को सिवाना विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा के प्रत्याशी हमीरसिंह भायल के समर्थन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में अतिथि के रूप में दुदेश्वर महादेव मठ गाजियाबाद के महंत नारायणगिरी महाराज, कनाना मठ के मठाधीश परशुराम गिरी महाराज, कोटेश्वर महादेव मठ के गादीपति सत्यम गिरी महाराज, रूगनाथ भारती महाराज सहित विभिन्न साधु संत मौजूद थे। विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनाए। तथा भाजपा के प्रत्याशी हमीरसिंह भायल को अपना मत व समर्थन देकर विजयी बनाए। तथा प्रदेश की भृष्टाचारी व अन्यायी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेके। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने शुरू से लेकर अंत तक महज थोथी घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। विकास में राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए अपराध व भृष्टाचार में राजस्थान को एक नम्बर पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार की गत 9 साल में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आम गरीब पिछड़े लोगो के लिए बहुत सारी योजनाए चला रही है। देश के अस्सी करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज वितरण कर रही है। साथ ही गैस कनेक्शन, शौचालय, पीएम आवास, चिकित्सा, पेयजल व बिजली कनेक्शन योजनाओं से देश के करोड़ो लोगो को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, रेल, सड़के, हवाई सेवा, सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज भाजपा सरकार की बदौलत लंबे वर्षो से लंबित अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। देश तेजगति से विकास की ओर बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी हमीरसिंह भायल ने कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी। तथा प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए आगामी 25 नवम्बर को ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इससे पूर्व विधायक भायल ने योगी आदित्यनाथ को साफा पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत व अभिनन्दन किया। इसी दौरान सभा में रालोपा के जोधाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य रामचंद्र चौधरी समदड़ी भाजपा में सम्मिलित हुए।
यह रहे मौजूद:
इस मौके पर पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, भाजपा के जिला प्रभारी व यूपी के सांसद संगमलाल गुप्ता, हिमाचल मंडी विधायक दिलीप ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, सिवाना मण्डल अध्यक्ष नगसिह राजपुरोहित, समदड़ी मण्डल अध्यक्ष पारस प्रजापत, पादरू मण्डल अध्यक्ष मिसराराम देवासी, सिणधरी मंडल अध्यक्ष गोमाराम लेगा, भाजपा जिला मंत्री सुजाराम देवासी, समदड़ी प्रधान संतोष जीनगर, बाबरराम देवासी, जीवराज वर्मा, लादूराम विश्नोई, खेतसिंह राजपुरोहित मवड़ी, महेंद्र छाजेड मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन सोहनसिंह भायल ने किया।
लाइक
डिसलाइक
Love
Angry
Sad
मज़ेदार
Wow
बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Mar 05, 2024बालोतरा शहर से लेकर गाँवो तक मे आज 6 घण्टे बिजली रहेगी गुल , कई इलाके होंगे बिजली कटौती से प्रभावित
दिसंबर 24, 2023बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मार्च 05, 2024
टिप्पणियाँ 0