आपातकालीन सेवाओ हेतु ममता एक्सप्रेस एवं 104 की सुविधा आपातकालीन स्तिथि हेतु कंट्रोल रूम स्थापित संवाददाता बालोतरा बालोतरा। प्रदेश में 108 एंबुलेस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आमजन को आपातकालीन सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु जिले में आवश्यक व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है, ताकि किसी को परेशानियो का सामना नहीं करना पड़े। सीएम्एचओ डॉ ताराचंद ने बताया की जिले में वर्तमान में जिला बालोतरा में 104 एम्बुलेंस-8, ममता एक्सप्रेस-5 व 108-13 एम्बुलेंस संचालित है, 108 के कमचारियो के हड़ताल पर होने के कारण जिले 104 एम्बुलेंस व ममता एक्सप्रेस से आपातकालीन सेवाओ में सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, डॉ ताराचंद ने बताया कि जिले में आपातकालीन की स्तिथि नियंत्रण में है, आमजन को बेहतर सुविधा हेतु जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम नम्बर 7665627335 स्थापित किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय द्वारा 3 बेस एम्बुलेंस लगाने का आदेश जारी किया गया है। एम्बुलेंस की सुविधा हेतु संजय जांगिड मोबाईल नम्बर 8209033626 व ममता एक्सप्रेस हेतु श्रवण सिंह मेहता मोबाईल नम्बर 9587170295 से संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। 108 एंबुलेस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नए कार्मिको को लगाने हेतु प्रक्रिया जारी है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने चेतावनी देते हुए 108 एंबुलेंस की सर्विस देने वाली कंपनी जीवीके को पाबंद किया है कि वह टेंडर के प्रावधानों के अनुरूप सेवाओं का संचालन शुरू रखें। मेडिकल डिपार्टमेंट की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि 108 और 104 एंबुलेंस सेवा को सरकार ने रेस्मा एक्ट के तहत अति आवश्यक सेवाएं घोषित कर रखा है। हमने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए 108 और 104 एंबुलेंस सेवा निरंतर जारी रखा है।