संवाददाता गिड़ा गिड़ा। भारतीय जनता पार्टी बायतु विधानसभा के गिड़ा मण्डल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूढ़ के कार्य व भाजपा पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। गिड़ा मण्डल अध्यक्ष चुतराराम सुथार ने बताया कि गिड़ा मण्डल के सोहड़ा व मानपुरा ग्राम पंचायत में भाजपा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पोकरराम भील के नेतृत्व में कांग्रेस में कार्यकर्ता जोगाराम भील, पाबूराम भील, खेमाराम, विशनाराम, मोहनराम, देवाराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वादा खिलाफी व दलितों के प्रति गलत नीतियों से परेशान होकर भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूढ़ ने पार्टी परिवार में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की भाजपा पार्टी नही एक परिवार है ओर वर्तमान समय मे पूरे राजस्थान में पार्टी का परिवार बढ़ रहा है कांग्रेस से कुशासन से आमजन परेशान पूरे राजस्थान में कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता पार्टी छोड़कर भाजपा परिवार के साथ जुड़ रहे है आमजन को भाजपा पर भरोसा है और राजस्थान में बदलाव निश्चित है । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूढ़, मण्डल अध्यक्ष चुतराराम सुथार, चेनाराम लेघा, भोमाराम सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।