भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बायतु विधानसभा स्तरीय सामाजिक सम्मेलन का आयोजन शनिवार को भाजपा कार्यालय बायतु मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूंढ में नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
टाइम्स ऑफ डेजर्ट
शौकत सोलंकी
बायतु । कार्यक्रम संयोजल व मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आईदान राम लीलड़ ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रम बायतु विधानसभा का ऐतिहासिक सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य वक्ता एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्यक्षेत्र में कार्य करती है और अनुसूचित वर्ग के लिए कई ऐसे कार्य किये जो कांग्रेस 60 साल तक अनुसूचित जाति के लोगों को अपना वोट बैंक समझा व एससी समाज के साथ धोखा किया है भाजपा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ बनाने का काम किया है भाजपा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली देश की एकमात्र पार्टी है जो हमेशा देश मे सामाजिक समरसता की भावना से कार्य करती है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा ने संगठन की रीति नीति के बारे में बताया व कांग्रेस सरकार पर की कुरूतियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दलित विरोधी नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि अशोक गहलोत की सरकार ने पिछले चार वर्षों में एससी एसटी वर्ग के अन्याय किया है व अब कोई भी बर्दाश्त नही करेगा कुशासन को उखाड़ फेंकने का कार्य बायतु से आज संकल्प के साथ करेंगे। जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूंढ ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी मूल्यों की राजनीति करती आई है सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है इस बार बायतु विधानसभा में कांग्रेस लोग परेशान है एससी वर्ग के साथ भी धोखा किया है। जिला महामंत्री मुस्कान मेघवाल ने कहा कि अब एससी वर्ग जाग उठा है कांग्रेसी की कुरीतियों को समझ गया है उनके झूठे झांसों में नही आने वाला है आने वाले चुनावों में भाजपा के पक्ष में भारी बहुमत की अपील की।

भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आईदानराम लीलड, मिश्राराम मेघवाल, पदमाराम सहेलियां, उगराराम मेघवाल, सागरराम मेघवाल, कुंदनमल जीनगर, गोमाराम बारूपाल, तिलोकचंद चौधरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूंढ, सिगरती देवी, जिला महामंत्री मुस्कान मेघवाल, विधानसभा संयोजक नारायण सिंह राजपुरोहित, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष विरमाराम मेघवाल, कार्यक्रम संयोजक व एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आईदानराम लिलड़, महामंत्री ललित बॉस, लॉपला पूर्व सरपंच मोणकाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच भीमड़ा देवीलाल गर्ग, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच मिश्राराम मेघवाल, नोसर पूर्व सरपंच शंकरलाल मेघवाल, एससी मोर्चा जिला मंत्री मेहराराम मेघवाल, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पाटोदी कुंदनमल जीनगर, बाटाडू उगराराम मेघवाल, गिड़ा पदमाराम मेघवाल, पं.दीनदयाल उपाध्याय गोमाराम मेघवाल, बाटाडू सागरराम मेघवाल, हीरसिंह साजियाली, सोहनदान चारण रिछोली, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पोकरराम भील, मोहनलाल भोपाजी, खेमाराम मेघवाल बाटाडू, अर्जुनराम मेघवाल, वीराराम मेघवाल, देवाराम आगरिया, आत्माराम गर्ग, अणदाराम डांगी, उत्तमचन्द पन्नू, खेताराम मेघवाल माडपुरा, नखताराम मेघवाल, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री खेताराम पंवार सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ 0