भारत सरकार के नीति आयोग और भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान की महत्वकांक्षी जिला परियोजना आईटीसी मिशन सुनहरा कल के मार्गदर्शन ओर कृषि विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से किसानों को फसल की उन्नत तकनीक के साथ प्रति बीघा ज्यादा उत्पादन लेने के साथ साथ अन्य जानकारियों से अवगत करवाने के लिए किसान शैतानसिंह के खेत पर किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया।
संवाददाता चांधन
चांधन । किसान खेत पाठशाला में किसानों को नई तकनीक से परिचित करवाते हुए आईटीसी मिशन सुनहरा कल परियोजना अधिकारी बीरबलराज ओर डॉ. मनोहर सिंह भाटी के साथ कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक मंजीतसिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया। बीरबल ने किसानों को खेती मे फसल का प्रति बीघा ज्यादा उत्पादन लेने के लिए फसल को बीज़ से लेकर कटाई तक उत्तम तकनीकों का प्रयोग करने के साथ बीज़ उपचार से फसल मे रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि की बात रखी। कृषि पर्यवेक्षक मंजीत ने किसानों को विभाग द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के साथ तारबंदी योजना से लाभान्वित होने का आव्हान किया। डॉ. मनोहर सिंह भाटी ने उपस्थित किसानों को क्षेत्र विशेष की जलवायु परिस्थियों के साथ सामंजस्य की आवश्यकता पर बल देने के साथ खेती मे नवाचारों के लिए अवगत करवाया। किसान खेत पाठशाला के अंत मे प्रगतिशील किसान शैतान सिंह ने उपस्थित सभी किसानों की तरफ से उन्नत तकनीक की जानकारी से परिचित करवाने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया ओर खेती में नई तकनीकों का उपयोग कर बाकी किसानों को जागरूक करने का आश्वासन दिया।
टिप्पणियाँ 0