नगर के राजकीय उप जिला अस्पताल के सामने मानव सेवा संस्था के जिला कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रभारी डॉ. देवराज कड़वासरा, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा, जोधपुर संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी विश्नोई व जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सांखला ने किया।
संवादाता सिवाना
सिवाना । प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा ने बताया कि संस्था द्वारा समाज हित में कई कार्य किए जा रहे हैं। कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समाजसेवा के कार्यों को गति दी जाएगी। संस्था के मुख्य उद्देश्यों में मानव सेवा, अनाथ बच्चों, बुजुर्ग लोगों की सहायता करना, कच्ची बस्तियों और अन्य गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री और शिक्षा उपलब्ध करवाना साथ ही स्वास्थ्य सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण करना है। इसके साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मेडिकल डिपार्टमेंट के सदस्यों द्वारा मेडिकल अवैर्नेस कैंप, मेडिकल हेल्प भी कच्ची बस्तियों और जरुरतमन्द लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सांखला ने बताया कि बेसहारा पशुओं की समुचित देख-रेख एवं चिकित्सा की व्यवस्था एवं रक्षा हेतु संस्था द्वारा प्रशासन से वार्ता कर अभियान चलाएं जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार ने बताया कि संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के विभिन्न आयोजन संस्था द्वारा किए जाएंगे।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद:
समाजसेवी मनोहर सिंह घेवड़ा, गुमान सिंह सोढ़ा इंद्राणा,जिला सचिव पारसमल माली,जिला उपाध्यक्ष गणपत चौधरी,जिला महासचिव गौतम सिंह गुड़ानाल, ब्लॉक सचिव नकुल कुमार, प्रवक्ता कमलेश गहलोत,जगदीश कुमार, कैलाश राजपुरोहित, ब्लॉक उपाध्यक्ष पोलाराम चौधरी, जिला सरंक्षक मूलाराम चौधरी, जिला सहमंत्री नारू बोराणा, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अल्ताफ खान, दिलीप सिंह राजपुरोहित, जयप्रकाश, कैलाश राजपुरोहित,दिव्यांश गोदारा, रतन सिंह राजपुरोहित,तरुण सुन्देशा सहित संस्था से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ 0