नेहरू कांग्रेस मंडल ने कृष्ण जन्माष्टमी पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को किए फल फ्रूट वितरण संवाददाता बाड़मेर बाड़मेर। मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं। हम सभी को मानवता की सेवा के लिए सदा तैयार रहना चाहिए। कृष्ण जन्माष्टमी पर भर्ती पीड़ित मरीजों को फल फ्रूट, बिस्किट इत्यादि का वितरण कर इंसानियत का परिचय दिया है जो कि बेहद अनुकरणीय कार्य है। यह बात बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने नेहरू कांग्रेस मंडल ब्लॉक बाड़मेर द्वारा आयोजित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर फल फ्रूट वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस दौरान नगर परिषद सभापति दीपक माली ने कहा कि धर्म इंसान को दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करता है। भूखे को अन्न देना, प्यासे को पानी पिलाना, रोगियों की सेवा करना ही सच्चा इंसानियत का धर्म है। इस दौरान नेहरू कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष शाह मोहम्मद कोटवाल ने कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो लोग दूसरों को मदद करते हैं, उनकी मदद खुदा करता हैं। हम सबको को हर एक जीव की सेवा के लिए हरदम तैयार रहना चाहिए। अस्पताल में हुआ फल फ्रूट और बिस्किट का वितरण: इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य व दीपक माली के विशिष्ठ आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष शाह मोहम्मद कोटवाल की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों यथा: मेल, फीमेल मेडिकल वार्ड, मेल, फीमेल सर्जिकल वार्ड, नाक, कान और गला वार्ड, आर्थोपेडिक वार्ड, स्त्री एवं प्रसूति विभाग, शिशु विभाग इत्यादि वार्डों में भर्ती मरीजों को फल फ्रूट और बिस्किट का वितरित कर पीड़ित मानवता की सेवा का परिचय दिया। इस दौरान नेहरू कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष शाह मोहम्मद कोटवाल, इमरान खान गौरी, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शारदा, संगठन मंत्री गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष शाह मोहम्मद कुरेशी, सुशीला शर्मा, जुंझार सिंह, महासचिव धर्मेंद्र माली, जब्बार खान, शंकर त्रिवेदी, स्वरूप सिंह, कानसिंह, रानूलाल, धीरूभाई, दाउराम जांगिड, खीमसिंह, निलेश शारदा, चनणाराम प्रजापत, नरेश माली, विक्रम सिंह, भैराराम माली, गोपाल खान, शेरू खान,गुलाम राम गर्ग, पंकज सिंह, रावताराम प्रजापत, रूमा देवी, कमल खत्री, मनोज जांगिड सहित कई मंडल सदस्य मौजूद रहे।