थार की 18 प्रतिभाओं का पद्मश्री मगराज जैन पुरस्कार 2023 से हुआ सम्मान, • स्त्रीः इस मोड से आगे विषय पर व्याख्यान
थार की 18 प्रतिभाओं का पद्मश्री मगराज जैन पुरस्कार 2023 से हुआ सम्मान, • स्त्रीः इस मोड से आगे विषय पर व्याख्यान
टाइम्स ऑफ डेजर्ट
बाड़मेर : • स्त्रीः इस मोड से आगे विषय पर व्याख्यान
महिलाओं को डिजिटल तकनीकी में पारंगत होकर अपनी आर्थिक आजादी और गरिमा को बढ़ा कर अपनी स्थितियो से बहुत आगे निकलने की जरूरत है ताकि नये मोड,में वह ज्यादा सक्षम और सशक्त बन सके। ये बात सुप्रसिद्ध कवि एवं जन बुद्धिजीवी विनोद विट्ठल ने पद्मश्री मगराज जैन की स्मृति में स्त्री इस मोड से आगे पर बोलते हुए कही। उन्होने बताया कि नवग्रह में अधिकांशत पुलिंग है सिर्फ पृथ्वी ही स्त्रीलिंग है वहीं जीवन है। विट्ठल ने इस पांच बुनियादी जरूरतों को बताया जहां स्त्री अपने वर्तमान मोड से आगे का रास्ता तय करने के लिये आगे आना होगा। उन्हे आर्थिक आजादी देनी चाहिए जिससे वो ज्यादा अच्छा कार्य कर सकेगी। उन्होंने इस अवसर पर विशेष कर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने हेतु आग्रह किया, गांवो में महिलाओं, बच्चियों की अपेक्षा, बच्चों एवं पुरुषों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया जाता है। इसमें भी बराबरी होनी चाहिये। घर की महिलाओ के कार्य का मूल्यांकन नही होता है, महिलाओ को इस क्षेत्र में सोचने की जरूरत है। इस कड़ी में कवियत्री एवं शिक्षिका कल्पना केला द्वारा रचित स्त्रीः इस मोड से आगे विषय कविता का वाचन श्योर संस्था कर्मी गणेश केला द्वारा किया गया ।
• रेगिस्तान के सामाजिक सरोकार के रत्न है पद्मश्री मगराज जैन- विनोद विट्ठल
पद्मश्री मगराजजैन सीमावर्ती रेगिस्तानी क्षेत्र में समाज उत्थान के साथ महिला सशक्तिकरण पशुपालन, कृषि, हस्तशिल्प, युवाओं के रोजगार, अकाल राहत कार्य, थारपारकर नस्ल संरक्षण संवर्द्धन एवं नस्ल सुधार इत्यादि कार्य करने के साथ वहां के लोगों को विकास की राह में आगे बढाने के महत्वपूर्ण परमार्थ एवं जनकल्याणकारी कार्यों के कारण उनको रेगिस्तान के लोग रेगिस्तान का रत्न के नाम से पहचानते है। ये बात पद्म श्री मगराज जैन सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता विनोद विट्ठल कवि एवं जन-बुद्धिजीवी ने व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक केर्यन आयल एण्ड गैस वेदांता लिमिटेड के ब्रिगेडियर भरत सिंह शेखावत ने बताया कि मगराज जैन साहब ने नेहरू युवा केन्द्र के साथ श्योर संस्था के माध्यम से विकास के जो कार्य किये गये थे जो अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक थे। संस्था आज भी उनके बताये हुए पद चिन्हों पर चल कर ग्रामीण जनों के आर्थिक उन्नयन के साथ उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, डेयरी, पशुपालन, कृषि, बागवानी एवं समुदाय में जन जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर हजारों लोगों के रोजगार का जरिया बन रही है। इस हेतु उन्होने श्योर की मुक्त कंठ की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि राजस्थान में महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है और महिलाओं को पैसे की बागडोर सुर्पुद करने से पुरुष भार मुक्त हो जाते है। वही महिलाओं का खर्च करने का कौशल आज भी अनुकरणीय है। उन्होंने परिवार में सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में महिलाएं आज भी आगे है। जरूरत है उनका हौसला बढ़ाने का। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मोर्डन स्कूल की प्राचार्य नवनीत पचोरी ने बताया कि यह क्षेत्र पुरुष प्रधान रहा है। इसमें महिलाओं के लिये ऐसे आयोजनों से उनकी भागीदारी और मजबूत हो पायेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा संगठन के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पद्मश्री मगराज जैन के कार्यो एवं अनुभवो की विस्तृत जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम के शुरूआत में कार्यक्रम की संयोजक एवं संयुक्त सचिव लता कच्छवाहा ने पद्मश्री मगराज जैन साहब जैसे व्यक्तित्व के धनी इस क्षेत्र में बिरले ही पैदा होते है। उन्होने जैन और संस्था के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कच्छवाहा ने संस्था द्वारा महिलाओं को सशक्त करने हेतु जो कार्य किए अनके बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कच्छवाहा ने समाज सेवी एवं बुद्धिजीवी विजयलक्ष्मी जोशी द्वारा भेजे गए पद्मश्री मगराज जी जैन से संबंधित संदेश का वाचन किया । कार्यक्रम को संबोधित करते संस्था के सचिव आनंद राज जैन ने बताया कि संस्था जैन साहब के बताये हुये कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर जैन साहब के सपने को साकार करने का पूरा प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि गायत्री विट्ठल ने बताया कि आज के युग में परिवार को आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । कार्यक्रम के सफल आयोजन में हनुमान चौधरी, विनय कुमार, जरीना सियोल, सुनील राखेचा, गणेश केला, शिव गिरी स्वामी, अनिल शर्मा, घर्मपाल, राजाराम, राजेश कांटीवाल, राजेन्द्र सोनी, मालाराम गोदारा, अजीत जैन, नकुल जैन, अब्दुल अजीज, दाउलाल, मोहन, बाबूसिंह, शंकरलाल काटवा, रेखा दांतवानी, महेन्द्र खत्री, सचिन पाटोदिया, घेवर चंद प्रजापत, माधोसिंह राठौड़ इत्यादि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में कमल सिंह महेचा, अम्बालाल खत्री, भंवर भंसाली, महेन्द्र सिंह कच्छवाहा, पुरूषोत्म खत्री, राहुल शर्मा, राम्या नायर, अमित पुरोहित, उम्मेदमल लोढा, जगदीश चन्द जैन, सुशीला देवी, कुसुमलता, भुवनेश जैन, सत्यनारायण मूंढ आदि गणमान्य वरिष्टजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुरूआत में अतिथियो द्वारा जैन साहब की तस्वीर पर मार्ल्यापण ,दीप प्रजल्लिवत कर पुष्पाजंली प्रदान कर श्रध्दाजली प्रदान की गयी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं आगुन्तको को श्योर संस्था के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तनसुखानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जयश्री छगानी एवं हनुमान राम चौधरी ने किया।
•पद्मश्री मगराज जैन अवार्ड 2023 से अठारह प्रतिभाओ को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान हस्तशिल्प क्षेत्र में चुन्नीदेवी एवं चांदी देवी ने वर्षो से दस्तकार महिलाओ को इस कला से जोडने का कार्य किया, आयवर्द्धन के क्षेत्र में संतोष देवी एवं सुशिया ने महिला समूह के माध्यम से गृह वाटिका एंवम मूल्य संवर्द्धन कर रोजगार के बढाने का कार्य किया, डेयरी एवं पशुपालन के क्षेत्र में नावी देवी एवं अमृतलाल जैविक खेती को बढावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया, शिक्षा के क्षेत्र में गीता कुमारी माली को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित है तथा उन्होने अपनी देह दान करने के साथ तीन बीघा जमीन भी विद्यालय को भेट की। उन्नत कृषि के क्षेत्र में विक्रम सिंह राठौड़ ने पैसठ बीघा जमीन एवं तरबूज की खेती जिले में पहली बार कर नवाचार किया। उसी क्रम में देवाराम पंवार ने उन्नत तकनीकी एवं बकरी पालन का महत्वपूर्ण कार्य किया। जैविक खेती, सब्जियां एवं हरा चारागाह में प्रकाश कुमार पुरोहित ने उत्कृष्ट कार्य किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में अशोक शेरा सोशल मीडिया के माध्यम से गरीब परिवारों के लिये बीस करोड़ रुपये इकट्ठा कर राहत पहुंचाई वही दो सौ लापता लोगों को परिवार में पहुंचाने का कार्य किया, प्रवीण कुमार बोथरा अनेक पुस्तकों का प्रकाशन करवाया वही जिले की समस्याओं के लेखो के माध्यम से सराहनीय कार्य किया, दिव्यांगजन योगेश सेठिया को संगीत एवं ऑडियो एडिटिंग कार्य किया, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहारीलाल पंवार ने कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य किया, इसी कड़ी में अबरार मोहम्मद ने 2200 से अधिक लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित करने के साथ कौमी एकता का महत्वपूर्ण कार्य किया । सोनाराम पाला ने अनुसूचित जनजाति में जनजागरण का कार्य किया । इसी क्रम में राजेन्द्र प्रसाद लहुआ समाज सेवा एवं स्वैच्छिक रक्तदान के साथ युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया । कला के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कलाकार जाकिर खान बिशाला इत्यादि प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । सभी सम्मानित प्रतिभाओं को मार्ल्यापण कर, शाल, मोमेन्टो एवं प्रमाण-पत्र आमंत्रित मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये ।
लाइक
डिसलाइक
Love
Angry
Sad
मज़ेदार
Wow
बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Mar 05, 2024बालोतरा शहर से लेकर गाँवो तक मे आज 6 घण्टे बिजली रहेगी गुल , कई इलाके होंगे बिजली कटौती से प्रभावित
दिसंबर 24, 2023बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मार्च 05, 2024
टिप्पणियाँ 0