संवाददाता कानु सोलंकी सिवाना। भाजपा की प्रदेशव्यापी निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आगामी शुक्रवार 8 सितंबर को सिवाना मुख्यालय पर बस स्टैंड प्रांगण में प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली विशाल आमसभा की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। सभास्थल पर पांडाल का निर्माण सहित कस्बे में होर्डिंग, बेनर, झंडे इत्यादि से सजावट कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कार्यकर्तागण जी जान से तैयारी में जुटे हुए हैं। आम सभा मे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे। आमसभा को सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल, मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, महामंत्री हिन्दुसिंह सिणेर, हुकमसिंह गुड़ानाल, गुड़ा सरपंच जबरपुरी गोस्वामी, पूर्व सरपंच मदन देवासी, रूपसिंह गुंगरोट, ठाकुरसिंह सिणेर, देवेन्द्र रामावत, नरपतसिंह मवड़ी, गणपतसिंह पिपलून सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिवाना के थान माता हिंगलाज, भीलों की ढाणी हिंगलाज, गुंगरोट, गोलियां, पिपलून में जनसंपर्क करके 8 सितंबर को सिवाना में होने वाली रैली में सम्मिलित होने के लिए पीले चावल बांटे। तथा आमजन से सभा को सफल बनाने का आह्वान किया।
टिप्पणियाँ 0