भारतीय जनता पार्टी की बायतु विधानसभा परिवर्तन महारैली का आयोजन शौकत सोलंकी बायतु। राजस्थान में परिवर्तन की लहर चल रही है परिवर्तन होकर रहेगा राजस्थान की आमजनता इस झूठ की सरकार, भ्रष्टाचार, कुशासन, जंगलराज से परेशान है पूरे राजस्थान परिवर्तन लहर चल रही है और उसी लहर में बायतु ने भी परिवर्तन हुंकार भर कर कांग्रेस को हराने का संकल्प लिया है ये बात परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। मेघवाल ने संबोधित करते हुए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों बताते हुए चंद्रयान 3 की विजय व किसानों को मिल रहे केंद्र की योजनाओं को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सरकार ने किसानों को युवाओं व के साथ धोखा किया है झूठे वादे करके सता में में आई काँग्रेस ने एक भी वादे को पूरा नही पाई है ना किसानों का कर्ज माफ हुआ और ना ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला है ऐसे धोखे से सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेने के लिए ये यात्रा निकाली गई है। यात्रा संयोजक व राज्यसभा सांसद ने परिवर्तन यात्रा की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा ने भाजपा संगठन की जानकारी दी। बालाराम मूढ़ ने सभा संबोधित करते जनता को धन्यवाद दिया। बालाराम मूढ़ के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब: बायतु विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में हजारों का जन सैलाब उमड़ा पड़ा। दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को सदस्यता ली: प्रदेश में कांग्रेस से त्रस्त आमजन व अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विशाल जनसभा में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ये रहे उपस्थित: इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, यात्रा संयोजक व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, यात्रा जिला संयोजक दिलीप पालीवाल, विधानसभा संयोजक यात्रा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूढ़, सह संयोजक पर्वतसिंह महेचा, नाथूसिंह राठौड़, नारायणसिंह राजपुरोहित, हिमथाराम खोथ, चुतराराम सुथार, गेनाराम प्रजापत, मूलाराम बैरड़, आईदान राम लीलड, जोगेंद्र प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
टिप्पणियाँ 0