शौकत सोलंकी बालोतरा। नाहटा हॉस्पिटल में भर्ती हीरो देवी सिणधरी, सुखी देवी, सोमती देवी, निरमा देवी, आयुषी देवी, कवरी, निशा देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी वही निजी हॉस्पिटल में एडमिट सुमेरमल जीनगर पादरू को ए बी पॉजीटिव रक्त आवश्यकता पड़ी तो डॉक्टर ने रामदेव रक्त कोष सेवा संस्थान को सूचना दी, सूचना मिलने पर अध्यक्ष सोनू जीनगर को केस के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष ने रक्तदाता विकास सांखला, सुरेश पटेल, पंकज खारवाल, राहुल हंस, रामसिंग, कल्पेश सोलंकी, भगराज गिडा, इमरान खान, गजु भाई, संजय सिंह, दिनेश राणा, रूचित भील, अशोक राव, गणपत और देवी लाल ने रक्तदान किया। अध्यक्ष ने बताया की तपती धूप में रक्तदाता अपना काम काज छोड़ के रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दौरान मुकेश खाठवा, गोतम मेगवाल, वीरू राणा, हीरा लाल भील आदि मौजूद रहे। लैब टेक्नीशियन दिनेश बामनिया ने टीम का आभार व्यक्त किया।