रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शरीक हुए, जेसीबी में चढ़ कर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए
रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शरीक हुए, जेसीबी में चढ़ कर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए
टाइम्स ऑफ डेजर्ट
संवाददाता सिणधरी
सिणधरी । सिवाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार मानवेन्द्र सिंह ने सिणधरी उपखण्ड मुख्यालय पर कार्यालय का उद्घाटन किया। मानवेन्द्र सिंह को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सिंह ने आलाकमान द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर आभार जताया। मानवेन्द्र सिह व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ सांचौर रोड पर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों के दर्जनभर लोगों ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की। जिस पर पूर्व विधायक गोपाराम मेगवाल ने माला पहनाकर व कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर संगठन से जुड़ने पर आभार जताया। उद्घाटन समारोह को दर्जनभर वक्ताओं ने संबोधित किया।वक्ताओं ने अपने अपने अंदाज के माध्यम से विगत 5 साल में हुए विकास कार्यों का बखान किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए सिंह ने कहा कि सिवाना विधानसभा क्षेत्र से उन्हें पहली बार कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन मैं इस क्षेत्र के लिए नया नही हु चिरपरिचित हुँ। ओर साथ ही स्थानीय समस्याओं से वाकिफ हूँ। जिसका समाधान करने का भरोसा दिलाता हूँ। गुड़ामालानी के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी ने विगत 5 सालों में किए गए विकास कार्यों के चलते क्षेत्र की जनता सिवाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बहुमत देगी। चौधरी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। गुड़ामालानी कांग्रेस के उम्मीदवार सोनाराम चौधरी ने संबोधन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने व संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। संबोधन के दौरान पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल सिवाना, प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, बालाराम चौधरी, पहाड़सिंह कुंडल, जबरसिंह रमणीय, मंडल अध्यक्ष सुरताराम मेगवाल, अमराराम चौधरी, सरपंच संघ के अध्यक्ष पूनमाराम जाणी, आईदानराम सेंवर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
लाइक
डिसलाइक
Love
Angry
Sad
मज़ेदार
Wow
बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Mar 05, 2024बालोतरा शहर से लेकर गाँवो तक मे आज 6 घण्टे बिजली रहेगी गुल , कई इलाके होंगे बिजली कटौती से प्रभावित
दिसंबर 24, 2023बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मार्च 05, 2024
टिप्पणियाँ 0