बायतु में भाजपा का बूथ विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, हजारों कार्यकर्ताओं ने की शिरकत कर भरी हुंकार
बायतु में भाजपा का बूथ विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, हजारों कार्यकर्ताओं ने की शिरकत कर भरी हुंकार
टाइम्स ऑफ डेजर्ट
शौकत सोलंकी
बायतु । विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को बायतु में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बायतु विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बायतु विधानसभा से भाजपा संयोजक नारायणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि विजयादशमी के पावन पर्व पर भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूढ़ के निवास स्थान महिंगोणीं मूढ़ो की ढाणीं लीलाला बायतु पनजी में बूथ विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करने के साथ ही बायतु में भगवा लहराने की अपील की गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूढ़ ने कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटकर सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करें। इस अवसर पर बायतु विधानसभा से भाजपा के चुनाव प्रभारी नाथुसिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी के पर्व से हमने ललकार शुरू की है। 25 नवंबर को जयघोष के साथ ही 3 दिसंबर को बायतु सहित पूरे राजस्थान में भगवा पताकाएं लहराएंगे। कांग्रेस सरकार पिछले पांच साल में पूर्णतया विफल रही है। अब ये लोग बौखला गये हैं और जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता संस्कारवान है। अब जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरुपसिंह खारा ने कहा कि बायतु की जनता ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। इस बार राजस्थान में भाजपा का सुशासन स्थापित होगा। कांग्रेस ने हमेशा जूठ का भ्रम फैलाकर भाई को भाई और धर्म को धर्म से लड़ाने का काम किया है। हम सबको सतर्क और सावधान रहते हुए स्वयं को बालाराम मानकर तन मन से तैयारी में जुट जाएं। आगामी 3 दिसम्बर को स्वर्णिम सूरज उगेगा और घर घर भगवा ध्वज लहराएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रीढ की हड्डी मजबूत है तो हमारा पूरा शरीर मजबूत रहता है उसी प्रकार यदि कार्यकर्ता मजबूत है तो पार्टी अपने आप मजबूत होती हैं। इस दौरान बायतु विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और रालोपा के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, पाटोदी प्रधान प्रतिनिधि जोगेन्द्र प्रजापत, पूर्व प्रधान चौहटन कुंभाराम सेंवर, भाजपा नेता तिलोकचंद चौधरी, चैनाराम कड़वासरा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान बायतु विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लाइक
डिसलाइक
Love
Angry
Sad
मज़ेदार
Wow
बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Mar 05, 2024बालोतरा शहर से लेकर गाँवो तक मे आज 6 घण्टे बिजली रहेगी गुल , कई इलाके होंगे बिजली कटौती से प्रभावित
दिसंबर 24, 2023बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मार्च 05, 2024
टिप्पणियाँ 0